नावकोठी: चार पैक्स मतगणना परिणाम घोषित, दो नए चेहरे जीते
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न चार पंचायत में हुए पैक्स के मतदान का मतगणना परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें दो निवर्तमान अध्यक्ष ने अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे तो वहीं दो नए चेहरे ने निवर्तमान अध्यक्ष को शिकस्त देकर जीत दर्ज किया है। निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ राहुल रंजन ने जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया।