कस्बा: एनएच-27 पर तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, जीएमसीएच पूर्णिया में इलाज जारी
Kasba, Purnia | Apr 22, 2026 एनएच-27 पर सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना जलालगढ़ थाना क्षेत्र के सीमा काली मंदिर से आगे पुराने पेपर मिल के समीप सड़क क्रॉसिंग के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी।