पहाड़ी: कामां में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर सिलेंडर फटने से दुकान जलकर हुई राख
कामवन क्षेत्र के नौनेरा गांव के पास ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर चाय बनाते समय गैस सिलेंडर की नली लीक होने से अस्थाई दुकान में भीषण आग लग गई और सिलेंडर फट गया हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगते ही यात्री और दुकानदार सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। लेकिन अस्थाई दुकान पूरी तरह से राख हो गई और काफी नुकसान हो गया घटना बुधवार शाम 4 बजे की है।