राजनगर: खजुराहो ग्रामीण क्षेत्र में समाधान योजना शिविर, बकाया बिजली बिलों पर मिलेगी छूट
मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी समाधान योजना के दूसरे चरण के तहत खजुराहो के ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी जा रही है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे विद्युत विभाग द्वारा विशेष शिविर आयोजित किए गए, जहां बकाया बिजली बिलों पर लगने वाली पेनल्टी में 50 से 60 प्रतिशत तक की छूट दी गई। इस पहल का उद्देश्य लंबे समय से लंबित बिलों का निराकरण कर उपभोक्ता