बरहज: बरहज में पीपा पुल निर्माण में देरी होने पर डीएम ने दिखाई सख्ती, 3 दिन में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Barhaj, Deoria | May 16, 2025 देवरिया के बरहज क्षेत्र में सरयू नदी पर बन रहे पीपा पुल का शुक्रवार को दोपहर एक बजे जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने निरीक्षण किया। निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने अधिकारियों को तीन दिन में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले पुल का निर्माण जरूरी है ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो।