भोगांव: भोगांव क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग पर अभिलेखों के विपरीत सड़क बनाने का आरोप लगाया पीड़ित ने
क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मपुर सतघरा निवासी वासुदेव पुत्र सोनपाल ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा अभिलेखों के विपरीत उसके घर के पास सड़क डाली जा रही है। जिसमें उसके मकान तोड़ने की पीड़ित को धमकी दी जा रही है तो वहीं पीड़ित ने जांच कर सड़क डाले जाने की अधिकारियों से गुहार लगाई है।