धमतरी: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों ने पीएम और सीएम का जलाया पुतला
बता दे कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल के ऊपर करीब 3000 करोड रुपए के कथित शराब घोटाले, 450 करोड रुपए के कोल लेवी वसूली मामले और 127 करोड रुपए के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि घोटाले में नाम आया है। वही इस मामले में रामगोपाल अग्रवाल करीब 3 साल से फरार चल रहे थे। जो बीते बुधवार को ईओडब्ल्यू के सामने आकर सरेंडर किया।