होशंगाबाद नगर: नेहरू पार्क के पास कार ने बाइक को टक्कर मारी, मामला दर्ज, कार ज़ब्त, चालक की तलाश जारी
नर्मदापुरम के नेहरू पार्क के पास एक कार MP07CB1941 के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारकर घायल करने का मामला शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे सामने आया है कोतवाली पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार की है फरियादी रितेश पिता रामजीलाल कहार उम्र 22 साल निवासी ईटा फैक्ट्री के सामने आदमगढ़ ने थाने शिकायत दर्ज किया है कार जप्त कर चालक की तलाश जारी है।