भदोही: गणेश रायपुर में ऑटो चालक की हत्या में दो युवक गिरफ्तार, ऑटो लूटने के लिए की थी हत्या
गणेश रायपुर गांव में बीते दिनों हुई ऑटो चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने बताया कि ऑटो लूटने के लिए ऑटो चालक की हत्या की गई थी। आरोपियों के पास से लूट की ऑटो ,मोबाइल और चाकू बरामद किए गए हैं