कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर रायसेन शहर कांग्रेस ब्लॉक द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण कर की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।