जबलपुर: रिलेक्स इन होटल में मिली महिला की लाश, संदिग्ध मौत से सनसनी, महिला संग आया शख्स फरार
धनवंतरी नगर चौक स्थित होटल रिलैक्स इन में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा होटल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि होटल संचालक द्वारा महिला का आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्