निघासन: लुधौरी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने लेखपाल पर बाढ़ राहत सहायता राशि में बंदरबांट का आरोप लगाते हुए वीडियो किया वायरल
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत लोधौरी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने आज क्षेत्रीय लेखपाल पर बाढ़ राहत सहायता राशि में बंदरबांट का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया है। बीते दिनों आई बाढ़ के कारण लुधौरी ग्राम पंचायत के रानीगंज, गोविंद फॉर्म के किसानों कि फसलें तहस-नहस हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है की बाढ़ राहत सहायता राशि में बंदर बांट किया गया है।