निघासन: मिर्जागंज गांव में बाढ़ की चपेट में आने से कटा मार्ग, ग्रामीण जान जोखिम में डालकर निकालने को हुए मजबूर
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निघासन ब्लाक के मिर्जागंज गांव में बीते दिनों आई बाढ़ के कारण गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग कट गया है। जहां ग्रामीणों को आने और जाने में भारी समस्याओं से जूझना पड़ता है। आए दिन ग्रामीण मार्ग पर निकलते समय गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त मार्ग पर निकलने को मजबूर है