निघासन: अदलाबाद बुद्धापुरवा गांव में ननिहाल आए 15 वर्षीय किशोर की शारदा नदी में डूबने से हुई मौत परिजनों में छाया मातम
फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मील पुरवा नई बस्ती निवासी 15 वर्षीय किशोर नितिन कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद करीब चार दिन पहले अपने ननिहाल अदलाबाद बुद्धा पुरवा गांव गया था। जहां बीते दिन नितिन कुमार शारदा नदी में डूब गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किशोर के शव को नदी से बाहर निकलवाया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।