मेरठ: कंकरखेड़ा में मनचले आशिक का आतंक, इंस्टाग्राम से नंबर लेकर युवती पर शादी का दबाव, इनकार पर मां-बेटी पर किया हमला
Meerut, Meerut | Jul 8, 2026 मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती और उसकी मां पर बीच सड़क हमला कर दिया। आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए युवती का मोबाइल नंबर हासिल किया था और काफी समय से उसे शादी के लिए परेशान कर रहा था। युवती के इनकार करने पर उसने डंडे से हमला कर दोनों को घायल कर दिया और फरार हो गया।