पेटलावद: पेटलावद थाने से 1 उप निरीक्षक, 2 सहायक उपनिरीक्षक और 2 प्रधान आरक्षक का हुआ तबादला, एसपी ने जारी की सूची
आज दिनांक 4 नवंबर को शाम 6 बजे पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के द्वारा एक आदेश जारी करते हुए पेटलावद पुलिस थाना से उप निरीक्षक रुक्मणी अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह चौहान, शोभाराम धनगाया एवं प्रधान आरक्षक सूबेसिंह, मोहन सिंह डोडियार को पेटलावद थाने से स्थानांतरित करते हुए अन्य थाने पर पदस्थ किया है।