गढ़वा: गढ़वा चौधराना बाजार में वैदिक यज्ञ और भजनों से गूंजा आर्य समाज गढ़वा का वार्षिकोत्सव
Garhwa, Garhwa | Oct 22, 2026 गढ़वा के चौधराना बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर, डीएवी मॉडल स्कूल गढ़वा में गुरुवार को आर्य समाज गढ़वा का वार्षिकोत्सव वैदिक यज्ञ के साथ प्रारंभ हुआ। हरिद्वार से पधारे यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य कृष्ण देव जी ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ में गढ़वा की सुख-समृद्धि, जनकल्याण एवं विश्व शांति की कामना करते हुए श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं।