बिजनौर: नहटोर मार्ग पर गांव जलालपुर के पास सड़क में गहरा गड्ढा होने से एक स्कूटी व कार का पहिया निकाल पति पत्नी हुए घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 9, 2024 बिजनौर में नहटोर मार्ग पर सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण राहगीर लगातार गिरकर घायल हो रहे हैं। गांव जलालपुर के पास सड़क में गहरा गड्ढा होने के कारण एक स्कूटी व कार का पहिया निकलकर दूर जा गिरा। हालांकि कार सवार सब लोग सुरक्षित हैं लेकिन स्कूटी पर सवार एक पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए उसके बाद राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचा गया।