गम्हरिया: बीसीआर पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
गम्हरिया प्रखंड के परवाहा स्थित बीसीआर पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, वहीं छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।अतिथियों ने विद्यालय को क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया।वार्षिकोत्सव में बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और मैट्रिक में उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया गया।