गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का हुंकार: मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा आर-पार का आंदोलन
राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को दोपहर 2 बजे गया शहर के गांधी मैदान स्थित गेट संख्या-7 पर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला मंत्री मंजू कुमारी की देखरेख में किया गया, जबकि धरना की अध्यक्षता अनीता झा ने की।