बरेली: फेसबुक स्टोरी में 'गर्दन काटने' की धमकी, बरेली पुलिस ने जांच के आदेश दिए
बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के भौआपुर निवासी युवक द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक और धमकी भरी स्टोरी पोस्ट करने का मामला सामने आया है। स्टोरी में “गर्दनों पर वार” जैसी बात लिखी गई, जिससे क्षेत्र में तनाव की आशंका है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी कैंट को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।