ग्राम ह्रदयपुर में ग्रामीण के घर हुईं लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लुटा गया माल बरामद किया है। कटघर पुलिस के मुताबिक़ पकड़े गए लुटेरों के तीन साथी फरार है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।