मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो ई बाइके हुई चोरी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज की एफआई आर
जितेंद्र कुमार शर्मा स्मार्ट सिटी लिमिटेड में ई बाइक स्टैंड के सिटी हेड के पद पर तैनात है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि sbi बैंक के सामने एक ई बाइक स्टैंड बनाया गया है। 4 फरवरी को स्टैंड पर दो ई बाइके खड़ी थी। कुछ समय बाद दोनों ई बाइके गायब मिली पुलिस द्वारा बताया गया है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।