केकड़ी: हरपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर का केकड़ी विधायक शत्रुघ्न ने किया निरीक्षण, गैर खातेदारी भूमि को मिला खातेदारी का अधिकार
Kekri, Ajmer | Jul 8, 2026 ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम पंचायत हरपुरा में बुधवार को शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ।शिविर का केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने निरीक्षण किया।शिविर में 34 वर्षो से राजस्व अभिलेखों (जमाबंदी) में गैर खातेदारी में दर्ज भूमि को शिविर में ही नियमानुसार खातेदारी में परिवर्तित कर दिया गया।