लोहरदगा: लोहरदगा में सड़क हादसे में घायल गृह रक्षक से झारखंड होमगार्ड वेलफेयर केंद्रीय समिति ने मुलाकात की, जाना हालचाल
लोहरदगा के मैना बगीचा चौक के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गृह रक्षक सुबोध कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। वह समादेष्टा कार्यालय में कार्यरत हैं और फिलहाल स्थानीय अस्पताल में उपचाराधीन हैं। बुधवार शाम 5 बजे झारखंड होमगार्ड वेलफेयर केंद्रीय समिति, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार साहू अपने सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचे।