लोहरदगा: लोहरदगा में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की सख्ती, मिशन चौक पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से लोहरदगा पुलिस कप्तान हरीश बिन जम के निर्देश पर यातायात प्रभारी शिव शंकर मरांडी के नेतृत्व में बुधवार शाम 4:00 बजे लोहरदगा शहरी क्षेत्र के मिशन चौक स्थित सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।