बड़वारा: मझगवां NH-43 पर दो ट्रकों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, 2 घंटे लगा रहा लंबा जाम
Badwara, Katni | Jun 28, 2026 कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवां ग्राम के बस स्टैंड पर रविवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शाम करीब 6 बजे दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।