गहमर में बर्बर तरीके से की गई दोहरी हत्याओं में, हालांकि मृतकों के एक साथी के अब तक लापता होने से 'अनुमानतः तिहरे हत्याकांड' के प्रकरण में डीआईजी के दौरे के बाद 2 थाना प्रभारियों और 2 सिपाहियों पर उच्चाधिकारियों की गाज गिर गई। इनमें सैदपुर कोतवाल को गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित और गहमर कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया।