रायबरेली: किलौली-विवाहित बहन की ससुरालीजनों द्वारा की गई हत्या के मामले में मृतिका के भाई ने एसपी से की शिकायत कार्यवाही की मांग
गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के,किलौली गांव के रहने वाले पीड़ित,विनोद कुमार ने,शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर,शिकायती पत्र देते हुए बताया कि,उसकी बहन को,फांसी के फंदे पर लटका कर,ससुराली जनों द्वारा मार दिया गया हैं।जिसको लेकर अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है।पीड़ित ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में,कार्यवाही किए जाने की मांग की हैं।