मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज में बिजली चोरी के आरोप में 6 पर प्राथमिकी दर्ज।
विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को विद्युत अवर प्रमंडल जपला द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस दल का नेतृत्व सहायक विद्युत अभियंता रामप्रसाद महतो और कनीय विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने किया। उन्होंने मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया।