मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज में मूसलाधार बारिश से तबाही कई घर धराशायी, पोल्ट्री फार्म को भी नुकसान, बाल-बाल बचे लोग।
मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की रात्रि और रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने गंभीर तबाही मचाई है, जिससे कई घर पूरी तरह से ढह गए और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। कवलपुरा गांव के सुरेश राम का मिट्टी का घर बारिश के कारण गिर गया, जबकि मोहम्मदगंज गांव के उमेश यादव का घर भी भारी बारिश की चपेट में आकर ढह गया।