मोहम्मदगंज: दंगवार उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में शौचालय की टंकी का गड्ढा खुला होने पर ग्रामीणों में नाराजगी
हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दंगवार के परिसर में हेडमास्टर व प्रबंध समिति ने विद्यालय परिसर में शौचालय निर्माण के लिए बड़ा गड्ढा खोद कर छोड़ दिया है। उसमे वर्षा का पानी भर गया है। ग्रामीणों ने कहा कि गड्ढे को चारो ओर से घेरना चाहिए था। जो नही किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें बच्चो की गिर कर जान जाने का खतरा है।