शाहबाद: भदासी सेंटर के पास बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मारी, बाइक सवार घायल
शाहाबाद कोतवाली के बासित नगर मार्ग पर भदासी सेंटर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जलालाबाद के मकटोरा निवासी अवधेश सिंह पुत्र लटूरी सिंह के साथ दुर्घटना हुई है।