शिवपुरी नगर: पिछोर थाना क्षेत्र में बकरियां चरा रहे युवक को उठा ले गई पुलिस: जंगल में ले जाकर लाठियों से तोड़े हाथ-पैर
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र से पुलिस की बर्बरता और दबंगों के हौसले बुलंद होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भगवंतपुरा निवासी एक पीड़ित युवक अनिल पाल ने पिछोर पुलिस और स्थानीय दबंग छोटू यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए आज शनिवार की दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन सौंपा है।