डोमचांच: डोमचांच के जीएस पब्लिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
डोमचांच स्थित जीएस पब्लिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को 10 बजे किया गया। यह कार्यक्रम अग्नि सेवा सप्ताह के तहत आयोजित हुआ, जिसमें दमकल विभाग के फायर ऑफिसर विवल चंद्र मांझी एवं उनके सहयोगी मोहम्मद शहजाद अंसारी शामिल हुए।