पातेपुर: पातेपुर के दो जिगरी दोस्तों ने मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तर पर लहराया परचम, जिले का नाम किया रोशन
पातेपुर के दो छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा में राज्य स्तर पर 6वा एवं 7वां रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। UMS हसनसराय के दो छात्र मो बाबर एवं मो तौहीद ने क्रमशः 485 एवं 484 अंक प्राप्त कर अपना परचम लहराया। रविवार को रिजल्ट जारी होने के बाद शाम 7 बजे के करीब लोगों ने दोनों छात्रों को मुंह मीठा करा कर बधाई दी। दोनों आगे चलकर सीए बनना चाहते है।