गोला: गोला बाजार से आजमगढ़ के हाजीपुर को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित पुल जनवरी 2027 तक होगा तैयार
गोरखपुर के गोला बाजार और आजमगढ़ के हाजीपुर क्षेत्र को जोड़ने वाला गोला-हाजीपुर पुल जनवरी 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा। करीब एक किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण 25 खंभों पर किया जा रहा है। पुल बनने से गोरखपुर और आजमगढ़ के बीच की दूरी लगभग 35 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे लोगों का समय और ईंधन दोनों बचेंगे।