नौरोजाबाद: शासकीय कालेज नौरोजाबाद के पास पिनौरा रोड में अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक चालक को मारी ठोकर बाइक चालक हुआ घायल
नौरोजाबाद थानान्तर्गत शासकीय कालेज के पास पिनौरा रोड में अज्ञात ट्रक की ठोकर से बाइक चालक गंभीर घायल हो गया है। आपको बता दें कि विकास सिंह पिता नरसिंह उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी सरईपानी नौरोजाबाद आमाडोंगरी से लौट रहा था।घायल युवक को SECL रीजनल अस्पताल नौरोजाबाद में प्राथमिक ईलाज के लिए लाया गया।