लोहरदगा: पशु चराने गए ग्रामीण की वज्रपात से मौत, सांसद प्रतिनिधि की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम
पशु चराने गए माघे उरांव की वज्रपात के चपेट में आने से मौत बीते दिन हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की पहचान नदी नगड़ा निवासी स्वर्गीय बिरसा उरांव के 40 वर्षीय पुत्र माघे उरांव के रूप में हुई है।मंगलवार दोपहर 12:00 बजे पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को शव सौंप दिया गया ।