लोहरदगा: विश्व ओलंपिक दिवस पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन
विश्व ओलंपिक दिवस के मौके पर कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व बिहार विधान परिषद सदस्य प्रवीण कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।आयोजन समिति के सदस्य ने सोमवार शाम 5:30 जानकारी दी।