लोहरदगा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया, कहा- लोहरदगा को गर्व है
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर सोमवार शाम 4:00 बजे समाहरणालय सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने जिले के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जिन्होंने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है।