लोहरदगा: पेंशनर भवन में पेंशनरों ने केंद्र सरकार के पेंशन असमानता निर्णय के खिलाफ उठाई आवाज, डीसी को सौंपा ज्ञापन
लोहरदगा पेंशनर भवन में सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे पेंशनधारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें केंद्र सरकार द्वारा पेंशनरों के बीच किए जा रहे असमान बंटवारे के विरोध में रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पेंशनर लाल मोहन प्रसाद ने की जबकि राष्ट्रीय सचिव महेश कुमार सिंह ने पेंशन में असमानता को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि यह अन्यायपूर्ण है।