जोकीहाट: जोकीहाट पुलिस ने 1911 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
Jokihat, Araria | Jul 11, 2026 जोकीहाट थाना पुलिस ने एनएच-327 पर वाहन जांच के दौरान पश्चिम बंगाल नंबर के टाटा-812 से 1911 लीटर विदेशी शराब बरामद की। दो तस्करों को पीछा कर गिरफ्तार किया गया। बिहार में शराबबंदी के बीच यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। वाहन जब्त कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।