नौडीहा बाजार प्रखंड के करकट्टा पंचायत में रामनवमी पूजा के शुभ अवसर पर दस अप्रैल को होगा रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम। भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, गायक आर्यन बाबू, भोजपुरी के सुपरस्टार अभिनेत्री आकांक्षा पुरी का रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी करकट्टा पंचायत के प्रतिनिधि रामबली पासवान ने दी।