डीग: 15.24 करोड़ की लागत से बदला डीग रेलवे स्टेशन का स्वरूप, यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाओं की नई सौगात
Deeg, Bharatpur | Jul 10, 2026 अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत डीग रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूर्ण होने के साथ ही स्टेशन को आधुनिक और सुविधासंपन्न स्वरूप मिल गया है। करीब 15.24 करोड़ रुपये की लागत से किए गए इस व्यापक विकास कार्य के बाद अब यात्रियों को पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।