गुरुवार को ग्राम चौंतलाय मे ज्ञान दीक्षा कार्यक्रम एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर 30 विद्यार्थियों का वैदिक रीति-रिवाज से विद्यारंभ संस्कार कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों से जोड़ना रहा।