जानसठ: रामराज पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़, प्रताप चौधरी के पैर में लगी पुलिस की गोली, तमंचा और कारतूस बाइक से बरामद
रामराज पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात्रि बृहस्पतिवार लगभग 11:00 बजे के करीब मुठभेड़ हो गई जिसमें शातिर बदमाश प्रताप चौधरी के पैर में लगी पुलिस की गोली, जिसके कब्जे से तमंचा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई, बदमाशो के विरुद्ध लूट चोरी जैसे कई मुकदमे दर्ज, मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद।