जानसठ: मीरापुर क्षेत्र के गांव वलीपुरा प्राथमिक विद्यालय में आधार कार्ड बनवाने के नाम पर ग्रामीणों का हंगामा, वसूली का आरोप
मीरापुर क्षेत्र के गांव वलीपुरा में प्राथमिक विद्यालय दोपहर 3:00 के करीब उस समय लोगों का हंगामा प्रदर्शन देखने को मिला जब ग्रामीणों का आरोप है कि आधार कार्ड बनवाने एवं अपडेट करवाने के नाम पर मौजूद कर्मचारी अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं और अत्यधिक पैसा ले रहे हैं, कई बार संबंधित विभाग के अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं।