जानसठ: मीरापुर क्षेत्र के गांव दायमपुरा में अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटने से सड़क हादसा, एक स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल
मीरापुर क्षेत्र के गांव दयामपुरा में बुधवार शाम 5:00 के करीब उस समय सड़क हादसा हो गया ज़ब ई रिक्शा में सवार होकर कई लोगो सहित स्कूली छात्रा ईशानी भी जा रही थी, अचानक बताया जा रहा है कि सड़कों में गड्ढे हो जाने के कारण बेकाबू होकर ई रिक्शा पलटने से सड़क हादसा हो गया, जिसमें गंभीर रूप से स्कूली छात्रा घायल हो गई, इलाज के लिए कराया भर्ती।