खुसरूपुर: खुसरूपुर रेल पुलिस ने 45 बोतल विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
खुसरूपुर रेल पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर एक से 45 बोतल झारखंड निर्मित विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मौसिमपुर गांव निवासी उदित मल्लाह है। रेल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब तस्करी के मामले मे उदित मल्लाह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। किसी ट्रेन से झारखंड से शराब लेकर स्टेशन पर उतरा था।